inh24छत्तीसगढ़

6 घंटे में कई स्थानों पर सबसे अधिक मास्क वितरण का पहला रिकार्ड रायगढ़ पुलिस के नाम, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” में दर्ज रायगढ़ पुलिस की मुहिम

रायगढ़ –  संस्था “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” से रायगढ़ पुलिस को  सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. 6 घंटे में सबसे अधिक फेस मास्क का वितरण कई स्थानों पर करने का पहला विश्व रिकार्ड रायगढ़ पुलिस के नाम दर्ज हो गया है । वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज करने वाली संस्था “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड” के द्वारा दिनांक 05.08.2020 को रायगढ़ पुलिस के आधिकारिक ई-मेल पर सर्टिफिकेट भेजा गया है। किसी भी संस्था/विभाग/व्यक्ति विशेष द्वारा मास्क वितरण के क्षेत्र में इसके पहले यह रिकॉर्ड किसी के नाम नहीं था। रायगढ़ पुलिस जन सहयोग से यह कार्य करने वाला पहला विभाग है। वृहद रूप से मास्क वितरण को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं मास्क वितरण में इच्छुक विभिन्न संस्थानों, सामाजिक/स्वयंसेवी एवं युवा संगठनों, वॉलिंटियर को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कर फिजीकल/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील किया गया था, जिसका सभी स्थानों में पालन हुआ है।

इस प्रकार मुहिम में जन सहयोग से प्राप्त 12.37 लाख मास्क करीब 7 लाख लोगों तक पहुंचाने में अभियान कामयाब रहा, मास्क प्राप्त करने वालों में जरूरतमंदों की संख्या अधिक है जिन्हें एक से अधिक मास्क प्राप्त हुआ है। रायगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 03.08.2020 को रक्षाबंधन के दिन “एक रक्षासूत्र मास्क का” अभियान के तहत जन सहयोग से महज 6 घंटो में रायगढ़ के एक हजार से अधिक स्थानों पर 12,37,000 मास्क का मुफ्त में वितरण किये जाने का उल्लेख संस्था द्वारा अपने सर्टिफिकेट में किया गया है। यह स्वयं अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है, रायगढ़ पुलिस सहित इस महा अभियान में सहभागिता निभाने वालों को अब रिकार्ड दर्ज करने वाली संस्थाओं से सर्टिफिकेट प्राप्त होने का इंतजार है, जिनके पास यह प्रक्रियाधीन है।

Related Articles

Back to top button