छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना रायगढ़ के कोतरा रोड क्षेत्र अंतर्गत NH 49 के गेजामुड़ा की है। यहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो की मौत हो गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




