inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, कई इलाके हुवे जलमग्न, शिवनाथ उफान पर

राजनांदगांव मे बीती रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । सडके और बाजारो मे सन्नाटा पसरा है बारिश के कारण शहर के कई सडके जलमग्न हो गया है वही  मोहारा स्थित  शिवनाथ नदी का जलस्तर बढने लगा है ।

छत्तीसगढ़ मे चक्रवात  के बने होने के कारण सक्रिय मानसून के असर राजनांदगांव जिले मे देखने को मिला है  बीती रात से हो रही बारिश की झडी ने शहर के कई सडके पानी से सराबोर हो गया है  कही कही जलभराव की स्थिती बनी हुई है  बारिश की झड़ी ने जनजीवन को प्रभावित किया है । सड़कें और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की प्रमुख सब्जी मंडी और सब्जी बाजार मे गिनती के लोग सब्जी बेचने पहुंचे थे  वही खरीददारी करने कम हि लोग गये थे बारिश के कारण शहर के कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है वही निचली बस्ती जल मग्न हो गई है ।

प्रशासन ने जिले मे औसत वर्षा 163 दशमलव 5 मिली मीटर दर्ज की है । इससे इलाके के खेतो मे पानी से भर गए हैं और किसान धान की खेती में जोर शोर से जुट गए हैं। वही अन्य फसल उडद मूग सोयाबिन  को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है इन फसलो मे कीट प्रकोप का खतरा मंडराने लगा है । बीति रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दिन भर चलता रहा। जिले के मोहला मानपुर अम्बागढ चौकी खैरागढ़ छुईखदान डोगरगढ गंडई सहित आसपास के सभी इलाकों में अच्छी बारिश होने की खबर है। 

लगातार बारिश से लोगों की परेशानी भी बढा दी है लोग घर पर दुबके रहने मजबूर रहे है बीती रात हुई झमाझम बारिश से शहर के निचले इलाकों के कई घरों के भीतर पानी घुस गया है लोग अपने घरो से पानी निकालते नजर आये है इसी तरह जिले के नदी नाले उफान पर है मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जल का स्तर बढ गया है हालाकि प्रशासन ने नदी के तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है ।

Related Articles

Back to top button