छत्तीसगढ़

अंबिकापुर – मास्क मैन का एक और सराहनीय पहल, बेजुबान जानवरों के लिए बनवाया एम्बुलेंस

अंबिकापुर में मास्क मैन के नाम से पहचान बनाने  वाले अजय अग्रवाल ने एक और सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बेजुबान जानवरों के लिए एंबुलेंस बनवा कर गौ सेवा मंडल को सौंपा है। ताकि सड़क पर घायल पड़े बेजुबान जानवरों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक ले जाया जा सके। 

आम तौर पर एंबुलेंस सेवाएं घायल इंसानों  को अस्पताल पहुंचाने के लिए होती हैं। लेकिन अंबिकापुर शहर में पहली बार बेजुबान जानवरों के लिए सड़कों पर एंबुलेंस दौड़ेगी। यह शुभ कार्य मास्क मेन से पहचाने जाने वाले अजय अग्रवाल की माता शांति देवी ने गौ सेवा के लिए गौ सेवा मंडल को एंबुलेंस सौंप कर किया है। जो छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है जहां सरगुजा में बीमार वह घायल बेजुबान जानवरों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है।

इस कार्य के लिए चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। अजय अग्रवाल अंबिकापुर के निवासी हैं। इन्होंने कोरोना काल में बेहतर काम किया है। मास्क मैंन ने लोगों के बीच जाकर मास्क का वितरण कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब वे अजय अग्रवाल नाम से कम और मास्क मैन के नाम से ज्यादा पहचाने जाते हैं। इनकी सेवा भाव की हाथ यहीं तक नहीं रुकी बल्कि अपनी माता 90 वर्षीय शांति देवी से विचार कर बेजुबान जानवरों के लिए एंबुलेंस चलवाने की बात कही।

गौ सेवा की बात सामने आई तो उनकी माता ने अपने पास जमा किए रुपए तत्काल बेटे को दे दिए। और उस रुपए से बेजुबान जानवरों के लिए अजय अग्रवाल ने एंबुलेंस बनवा कर गौ सेवा मंडल को सौंप दिया है। रविवार को शांति देवी ने अपनी कांपते हाथों से एंबुलेंस की चाबी गौ सेवा मंडल के अध्यक्ष रिंकू तिवारी को सौंपा। इस दौरान शांति देवी की खुशी दुगनी हो गई।

Related Articles

Back to top button