inh24छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा – चलती मोटर साइकिल के चक्के में गमछा फंस जाने से महिला की मौत

नारायणपुर जिले के बेनूर थाना से 04 किलोमीटर दूर ग्राम नेतानार निवासी मसुराम नेताम अपनी मौसी को लेने बेनूर आया हुआ था। वह अपनी मौसी को लेकर अपने गृहग्राम नेतानार जा रहा था कि बेनूर से 01 किलोमीटर दूर ग्राम भीरागांव पटेलपारा के पास चलती मोटर साइकिल के चक्के में गमछा फंस जाने से मसुराम की मौसी गिर गई जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेनूर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बंजारे अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button