रायपुर – सूचना मिलने पर पहुँचे डायल 112 के पुलिसकर्मी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां डायल 112 में कार्यरत टाइगर 2 में पदस्थ पुलिसकर्मी छत्तीसगढ़ कॉलेज के पीछे शराब बिकने की सूचना पर पहुँचे थे।
मौके पर पहुँच जब आरक्षक ने जब अप्पने शासकीय नम्बर से सूचक को फोन किया तब सूचक द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। इतना ही नहीं, आरोपी मोबाइल धारक ने अपनी पहुँच बड़े लोगो से बताते हुए आरक्षक को कहा कि उसका कोई कुछ नही कर पाएगा। उक्त घटना के बाद आरक्षक ने थाना पहुँच पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने उक्त मोबाइल धारक पर IPC की धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




