inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, बंदूक धनुष छोड़ डरकर भागे नक्सली

छत्तीसगढ़ में बीजापुर के गंगालूर थानाक्षेत्र के हिरमागोंडा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों की जबरदस्त फायरिंग से नक्सली भाग खड़े हो गए। जवानों की टीम ने घटनास्थल से 1 बंदूक, तीर धनुष बरामद किया है। वहीं बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद किया गया है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने मीडिया को बताया कि जवानों को हिरमागोंडा के जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया। ज़िला पुलिस बल, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में कार्रवाई की।

इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुआ। जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 1 बंदूक, तीर धनुष सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया। जंगल में अभी भी जवानों का सर्चिंग अभियान चल रहा है।

Related Articles

Back to top button