inh24छत्तीसगढ़

परिवार से मिलने पहुंचे पुलिस कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या

जांगला थानाक्षेत्र के कोतरापाल में नक्सलियों ने एक DRG जवान की हत्या कर दी है। साल 2014 में सोमडु उर्फ मल्लेश ने माओवादी विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद ही वह सोमडु पुलिस में भर्ती हुआ था। आत्मसमर्पण करने के बाद सोमडु को DRG में कांस्टेबल का पद मिला था।

READ ALSO – बीजापुर में बर्खास्त सहायक आरक्षक की हत्या, घर घुसकर की वारदात

बता दें कि सोमडु बीते दिनों अपने बच्चों से मिलने गांव गया था, इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर सोमडु को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस घटनास्थल पहुंची है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी मिडिया को दी है। बताया जा रहा है की सोमडु उर्फ मल्लेश पूर्व में माओवादी के पश्चिम बस्तर डिवीज़न कमेटी का सदस्य रहा है।

Related Articles

Back to top button