
रायपुर के खम्हारडीह में पूर्व मंत्री के बहु और पोती के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय राय को सायबर की टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय को 4 सदस्यीय सायबर की टीम गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आ गई है।
Read Also – रायपुर के निजी लैब के कर्मचारी ने किया युवती के गुप्तांग से छेड़छाड़, आरोपी हुआ गिरफ्तार
गौरतलब है कि 30 जनवरी को पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू नेहा घृतलहरे और पोती अनन्या घृतलहरे की जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या जमीन विवाद औऱ पैसे के लेन-देन के कारण नंदोईयों ने ही की थी। मामले में पुलिस दो आरोपियों डॉ. आनंद राय और दीपक सायतोड़े को गिरफ्तार कर चुकी थी तीसरे को आज अयोध्या से गिरफ्तार कर लगा गया है।




