inh24छत्तीसगढ़

सड़क पर चाकू दिखाकर लोगों से मोबाइल और नगदी लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल लोकेश वैष्णव उम्र 27 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामनगर से शंकरपुर जा रहा था। रास्ते में पिंटू तिवारी ने चाकू दिखाकर 3 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। चिखली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन चंद्राकर ने पतासाजी की। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी शंकरपुर मोची मोहल्ले में है। घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button