inh24छत्तीसगढ़

रायपुर से लाखों की सट्टा पट्टी के साथ पुलिस ने किया एक युवक गिरफ्तार

राजधानी में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। पुलिस भी लगातार अपराधियों पर लगाम कसने के लिए निरंतर प्रयास करती जा रही है। लेकिन फिर भी इसका कोई परिणाम निकल नहीं पा रहा है। बता दें कि आए दिन सटोरिए सट्टा बाजी करते पकड़ते है और कमजोर कानून और जमानती धाराओं के चलते इनकी जमानत भी हो जाती है।

read also – आईजी के समक्ष 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसा में खरोरा पुलिस ने सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। खरोरा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिरों से प्राप्त सुचना के तहत एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी को सट्टा खिलाते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।

read also – राजनांदगांव – पाइप लाइन बिछाने के बाद भी इन गड्ढों की मरम्मत महीनों से नहीं हुई, भाजपा पार्षद दल ने मनाया धूल महोत्सव

बता दें कि पुलिस ने सटोरिए के पास से लाखों की सट्टा पट्टी और 15 हज़ार नगद जब्त किया। आरोपी 26 वर्षय युवक आनंद टंडन आए दिन भैसा गांव में सट्टा खिलाने का काम करता था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है । आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 4 (क) जुआ एक्ट अधिनियम तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button