हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या श्रीराम जन्मोत्सव पर बाईक व स्कूटी रैली का आयोजन, जय श्री राम के नारे लगे,

बचेली: श्रीराम जन्मोत्सव एवं हिंदू नववर्ष के पूर्व संध्या में हिन्दू नववर्ष समिति बचेली द्वारा नगर में 21 मार्च, मंगलवार को नववर्ष का स्वागत के अवसर पर बाईक रैली निकाली जिसमे महिलाओ ने भी अपनी भारी संख्या दर्ज करते हुऐ स्कूटी रैली निकाली गई। नगर पालिका बस स्टैंड से शुरूआत कर पुराना मार्केट, हाईटेक कॉलोनी, लेबर हटमेंट, गेस्ट हाउस, सतनाम चौक, घड़ी चौक, राजीव गाँधी चौक होते हुए सुभाषनगर, मुख्यमार्ग, हनुमान मंदिर बजरंग चौक होते बस स्टैंड में समाप्त हुआ। पुरे नगर में भ्रमण किया गया।
Read More- CG Assembly: बिजली बिल का मुद्दा विधानसभा में उठा, मुख्यमंत्री ने दी बकाया राशि की जानकारी ..
रैली के माध्यम से बताया कि यह नववर्ष अपने देश समाज का गौरव एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। बाईक रैली में मातृशक्ति का नेतृत्व प्राप्त हुआ। नवरात्रि एवं शक्ति अराधना का पर्व है अतः अपने देश की मातृशक्ति भी समाज और धर्म के कार्य में कम नही है। इसका संदेश देते हुए नववर्ष के महत्व को समाज को प्रदर्शन किया । इस पूरी रैली में महिलाए भी शामिल रही। जय जय कार श्री राम के गूंज से पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। सैकड़ो की संख्या में भक्तो ने इसमें शामिल होकर रैली को सफल बनाया जिसका समीति ने आभार व्यक्त कर आभार माना।
Read More- RAIPUR: सरकार के निर्देशों के बावजूद राजधानी में चल रहा जुआं–सट्टे का अवैध कारोबार…




