inh24जरा हटके

मॉडल को आंखों में टैटू बनवाना पड़ा भारी, चली गई आंख की रौशनी

युवा वर्ग में टैटू एक स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है. लेकिन कई बार टैटू आर्टिस्ट की एक गलती की वजह से काफी नुकसान हो सकता है. ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक मॉडल को टैटू बनवाना काफी खतरनाक साबित हुआ. पोलैंड (Poland) की रहने वाली 25 साल की मॉडल को आंखों पर टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया है. गलत टैटू बनने की वजह से मॉडल की आंखों की रोशनी चली गई.
मॉडल एलेक्जैंड्रा सडोवस्का की एक आंख की रोशनी पूरी तरह से जा चुकी हैं.

वहीं दूसरी आंख की भी रोशनी जाने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल मॉडल आर्टिस्ट पोपेक की तरह आईबॉल टैटू बनवाना चाहती थी. टैटू बनवाने के लिए मॉडल टैटू आर्टिस्ट के पास गई थी. आईबॉल टैटू बनवाते वक्स आर्टिस्ट से एक गलती हो गई, टैटू आर्टिस्ट ने गलत इंक का इस्तेमाल करते हुए बॉडी इंक का इस्तेमाल किया था. जिसके चलते मॉडल के आंखों में दर्द हुआ था. जिसके लिए आर्टिस्ट ने मॉडल को नॉर्मल दर्द की दवाई खाने के लिए दी थी।

इसके बाद पता चला कि उनकी आंखों की रोशनी चली गई. एलेक्जैंड्रा की आंखों की रोशनी को वापस लाने के लिए तीन सर्जरी भी करवाई गई लेकिन उनकी आंखों की रोशनी वापस आना मुश्किल है. वहीं मॉडल को इस बात का भी डर है कि कहीं उनकी दूसरी आंखों की रोशनी न चली जाए, इस मामले में आर्टिस्ट को तीन साल की सजा सुनाई गई है.

आपको बता दें कि आईबॉल टैटू को स्क्लेरल या कॉर्नियल टैटू भी कहा जाता है. आईबॉल टैटू में इंसान की आंखों के सफेद हिस्से पर टैटू बनाया जाता है.इसके लिए आंखों के सफेद हिस्से पर अलग-अलग कलर के इंक का प्रोयग करते हैं. इंजेक्शन की मद से इंक डाला जाता है. सफेद हिस्से पर अलग अलग कलर के इंक का प्रयोग किया जाता है।

इसमें आंखों के अंदर सफेद हिस्से पर अलग अलग इंक के कलर का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ वक्त के बाद सफेद हिस्से में कलर फैल जाता है. आई बॉल टैटू बनवाना एक जोखिम भरा काम है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक छोटी सी गलती की वजह से इसमें आंखों की रोशनी जा सकती है.

Related Articles

Back to top button