inh24देश विदेश

पीएम मोदी ने ली कैबिनेट बैठक, जारी किए अहम दिशा निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्री परिषद की अलग-अलग बैठक लेकर नए मंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शाम पांच बजे से केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई, जिसमें कोविड से लेकर कृषि आंदोलन आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मंत्रियों को सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद पीएम मोदी मंत्री परिषद की बैठक लेंगे।

वहीं नए मंत्रियों के लिए पीएम मोदी की ओर से कुछ दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने मंत्रियों को निर्देशित किया है कि सभी मंत्री 15 अगस्त तक कोई भी छुट्टी न लें और दिल्ली में रहकर अपने मंत्रालय के कामकाज को बारिकी से समझ लें।

 इसके साथ ही मंत्रियों को कोरोना काल का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार के जश्न आदि से दूर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने नए मंत्रियों को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरन्स नीति पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट का विस्तार किया गया है। कैबिनेट में 43 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इनमें 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 को राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी। मोदी कैबिनेट में आधी आबादी की भी भागीदारी बढ़ी है। मंत्रिमंडल में सात नई महिला मंत्रियों ने पद की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में अब महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। सभी मंत्रियों को कल रात ही जिम्मेदारी बांट दी गई थी। आज सभी मंत्रियों ने अपने कार्यभार ग्रहण कर लिए हैं।

Related Articles

Back to top button