पेट्रोल डीजल के दाम हुवे अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय किए जाते हैं. राज्य सरकार इन पर वैट लगाती है, जिसकी वजह से सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल का रेट अलग होता हैं. आइए जानते हैं महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों के शहरों तक आज क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट.
महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है.
इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं.
शहरों में पेट्रोल और डीजल का रेट
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर
यहां चेक करें डीजल के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज यानी 17 मई की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 83.59 डॉलर प्रति बैरल जबकि WTI क्रूड 79.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए .




