inh24बिजनेस

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है भाव

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 29-30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 25 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों के बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.60 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 94.12 प्रति लीटर और 84.63 प्रति लीटर पर पहुंच गए। कोलकाता में पेट्रोल 88.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.31 रुपये लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 89.96 रुपये और डीजल 82.90 रुपये लीटर हो गया।

बता दें कि बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का ‘एग्री इन्फ्रा सेस’ लगाने की घोषणा की गई है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इससे जनता के ऊपर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से रेस्क्यू पैकेज की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से क्रूड के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। ब्रेंट ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया।

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

Related Articles

Back to top button