inh24छत्तीसगढ़

घटिया और कुंठित मानसिकता के लोग, भाजपा और RSS वाले खाकी चड्डी पहन कर निकलते हैं, तब उनके घुटने दिखतें है तो – डॉ. किरणमयी नायक

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने महिलाओं के पहनावे को लेकर टिप्पणी करने पर भाजपा और RSS पर निशाना साधा है। नायक ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत ने जिस तरह से बयान दिया है, इससे यह कहा जा सकता है कि यह लोग घटिया और कुंठित मानसिकता के सोच वाले लोग हैं।

सवाल खड़े करते हुए नायक ने कहा कि भाजपा और RSS वाले खाकी चड्डी पहन कर निकलते हैं, तब उनके घुटने नहीं दिखते है क्या। लेकिन उनके घुटने दिखे तो संस्कार और महिलाओं के दिखे तो संस्कार समाप्त। आगे नायक ने कहा कि महिलाओं को लेकर ऐसे दोयम दर्जे की सोच रखने वालों को 18 वीं सदी में पैदा होना था, लेकिन यह गलती से 21वीं सदी में पैदा हो गए।

उत्तराखंड की महिलाओं से अपील करते हुए नायक ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम जहां भी जाएं महिलाएं उनका पुरजोर विरोध करें। आगे मीडिया से चर्चा में किरणमई नायक ने बताया कि राज्य महिला आयोग लगातार महिला संबंधी शिकायतों को लेकर सुनवाई कर रहा है। आगे आयोग का प्रयास है की हर संस्थान में आंतरिक परिवार समिति का गठन अनिवार्यता किया जाए।

इसके लिए सरकारी, गैर सरकारी,निजी, उद्योग सहित सीएस और कलेक्टर को पत्र भेजा जा रहा है। आगे एक सवाल के जवाब में नायक ने कहा कि जब तक कड़े निर्णय नहीं लिए जाएंगे, सरकारी संस्थानों में महिला संबंधी अपराधों के मामले रुक नहीं पाएंगे। गौरतलब है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक आज आयोग की सुनवाई करने बिलासपुर पहुंची थी। जहां 22 मामलों की सुनवाई करते हुए 2 मामलों में फैसला सुनाया गया और दो शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ टर्मिनेशन और हर्जाने की अनुशंसा की गई। 

Related Articles

Back to top button