inh24जरा हटके

वीडियो – लोग कह रहे ये एलियन है कि सांप, सोशल मीडिया में तेजी हो रहा वायरल, इस जीव को देख हैरत में पड़ जायेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक अजोबी-गरीब जीव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पांच भुजाओं वाला एक विचित्र जीव नजर आ रहा है. पहली नजर में देखने पर वह बिल्कुल सांप की तरह दिखाई देता है। वीडियो में रहा जीव अजीबोगरीब के साथ साथ भयानक दिखाई देता है और काफी विचित्र और हैरान करने वाला है। उसकी पांच भुजाएं दिखने लगती हैं और ये सभी भुजाएं उसके बिच से जुड़ी हुई हैं।

आपको बता दें कि रहस्यमय जीव का प्रत्येक हाथ करीब 60 सेमी लंबा है और जब यह पूरी तरह से वीडियो में दिखने लगता है तो पता चलता है कि यह एक ब्रिटल स्टार है. इस अजीबो-गरीब जीव को देख यूजर्स भी कन्फ्यूज हो गए हैं, इसलिए कोई इसे स्नेक स्पाइडर कह रहा है तो कई इसे एलियन बता रहा है।

वीडियो को पहली बार 4 जून को Lydia Raley ने शेयर किया गया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- ‘वो क्या है’ अब तक इस वीडियो को 2.9 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद हर कोई अचम्भे में पड़ गया और कई लोग इस जीव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देने लगें।

दरअसल इस विचित्र जीव ब्रिटल स्टार या ओपिहाइड्रोइड्स है, जिसकी भुजाएं सांप की तरह नजर आती हैं, लेकिन जब इसका पूरा शरीर वीडियो में नजर आता है तो यह एक स्टार फिश की तरह दिखाई देता है। बता दें कि यह जीव अपनी लचीली भुजाओं का उपयोग करके लोकोमोशन के लिए समुद्र के किनारे पर रेंगता है। ओपिहाइड्रोइड्स की आमतौर पर लंबी और पतली पांच भुजाएं होती हैं, जिनकी लंबाई 60 सेमी तक हो सकती है।

Related Articles

Back to top button