inh24छत्तीसगढ़विशेष

संसदीय सचिव अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 40 में भूमिपूजन कार्यक्रम में हुये शामिल

रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर प्यारे लाल वार्ड क्रमांक 40 में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्डवासियों की उपस्थिति में वार्ड के अंतर्गत मुस्लिम हॉल में अतिरिक्त कक्ष और मंगल बाजार यादव समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक उपाध्याय ने बताया कि वार्ड की जनता की मांग के अनुरुप भवनों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे आस-पास के रहवासियों को किसी भी धार्मिक-सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों के लिए आसानी से भवन उपलब्ध हो सकें। भूमिपूजन कार्यक्रम में ज्ञानेश शर्मा,श्रीराम धुप्पड़,मोहम्मद अमजद, वकील  भारती, जफर खोखर,भीम यादव,मोहम्मद करीम ,नाजिम अली,बंटी यादव ,हेमू यादव ,चेतन यादव ,उमेश यादव ,हाजी उस्मान, राजु भारती, अय्यूब खान ,जय यादव, महेंद्र यादव, आकाश यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button