
शंकरगढ़ महाविद्यालय में एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज उपस्थित थे कार्यक्रम संत गहिरा गुरु और भारतीय परंपरा के विषय पर था जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया क्योंकि ऐसा कार्यक्रम सरगुजा संभाग के महाविद्यालय में पहली बार देखा गया था मीडिया से चर्चा करते हुए शंकरगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रश्मि पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग के लोगों को भारत के परंपरा को बताना और उनके मूल्यों को समझाना है और साथ में संत गहिरा गुरु की सोच और कार्यों को लोगों तक पहुंचाना था



