पाकिस्तान त्योहार के दिन भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. जिसमें भारतीय सेना के एक जवान के शहीद होने की खबर है. पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा कर्नी सेक्टर में मोर्टार के साथ गोलाबारी करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है. इस पर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.
READ ALSO,,रविवि की कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, यहाँ चेक करे प्रमुख कॉलेज की सीटें
वहीं बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया. पाकिस्तान ने बालाकोट में करीब आधी रात में फायरिंग की जिसमें भारतीय जवान शहीद हो गया. वहीं भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.
इससे पहले बुधवार को उरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना के एक कुली पोर्टर की मौत हो गई थी. उरी सेक्टर के लाचीपोरा में बुधवार को सीमापार से हुई गोलीबारी में सेना के पोर्टर की मौत हो गई थी. जबकि इससे पहले पाकिस्तान की और से सीजफायर उल्लंघन किए जाने पर सोमवार को भारतीय सेना ने जबरदस्त कार्रवाई की जिसमें पाक सेना का जवान मारा गया गया था वहीं 8 अन्य पाक जवान घायल हो गए थे.




