inh24मनोरंजन

केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में आज अमिताभ बच्चन के साथ नजर आयेंगी पद्मश्री फुलबासन यादव

“कौन बनेगा करोड़पति” के एपिसोड कर्मवीर में आज अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ फूलवासन यादव मौजूद रहेंगी। आज 23 अक्टूबर को केबीसी के कर्मवीर स्पेशल शो में फूलबासन ने रेणुका के साथ हॉट सीट पर बैठकर महिलाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई प्रेरक बातें कही।

फूलबासन वह शख्सीयत हैं जिन्होंने महिला कर्मवीरों की फौज खड़ी की, नशे के खिलाफ मुहिम चलाई और आज अपने साथ जुड़ी सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। केबीसी के एपिसोड में बहुत कुछ खास होगा। यहां फूलबासन और रेणुका के साथ ऑडियंस के रूप में छत्तीसगढ़ की बहुत सी कर्मयोगी महिलाएं भी शामिल होंगी।

https://www.instagram.com/tv/CGrSTs6HGO5/?igshid=15ozgf46otixw

एपिसोड में महानायक अमिताभ बच्चन एवं अभिनेत्री रेणुका साहने भी रहेंगी। गांव-गांव में सोशल मीडिया के माध्यम से सोनी टेलिविजन द्वारा जारी वीडियो को चौक-चौराहों में देख रहे हैं। इस कारण लोग 23 अक्टूबर को रात 9 बजे देखने अतिउत्साहित नजर आ रहे हैं।

पद्मश्री फूलवासन यादव चर्चित नाम होने के कारण लोग सोशल मीडिया में वीडियो को बड़ी तादाद में शेयर कर रहे हैं। अधिकांश गांव में वीडियो पहुंचने से केबीसी में दिखाए गए ग्रामीण परिवेश एवं स्वयं श्रीमती यादव छत्तीसगढ़ी वेशभूषा छत्तीसगढ़ीवासी को काफी प्रभावित कर रही है।

पूर्व मुख्यामंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्ववीट कर पद्मश्री फुलबासन यादव दी बधाई –

Related Articles

Back to top button