inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच क्रास फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत

जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हो गई। सुबह 4 बजे हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई क्रास फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुरकीनार के पूर्व दिशा पास एम्बुस लगाकर नक्सली बैठे थे, मोदकपाल थाना क्षेत्र के ओतकलपाड़ा के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी, बीजापुर SP ने पुष्टि की है।

वहीं पुलिस ने दावा है किया है कि इस मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हो गया है। क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल ग्रामीण का इलाज जारी है। घायल ग्रामीण का इलाज ज़िला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button