नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में फरार चल रहे आरोपी वरुण जैन को राजनांदगांव पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कांकेर पुलिस को सौंप दिया है।
बता दें कि बीते दिनों से चल रहे ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में अब तक कांकेर पुलिस के शिंकजे में 14 आरोपी आ चुके है. 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे वहीँ वरुण जैन काफी समय से फरार था। कांकेर पुलिस ने फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। वरुण जैन का भाई निशांत जैन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।




