
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार। पुलिस अधीक्षक महोदय कल्याण ऐलसेला एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के कुशल निर्देशन में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर युगलकिशोर वर्मा, आरक्षक तुलेश्वर डडसेना, दिलीपनारायण यादव, चन्द्रभानू यादवख् गोवर्धन ध्रुव के जुआ, शराब पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि प्रभावी मुखबीर से सूचना मिला कि पलारी तरफ से लाल रंग की मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर ग्राम संडी की ओर जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया कि लक्ष्मीचरण घृतलहरे के घर के पास मोटर सायकल लाल रंग सी0बी0जेड0 क्रमांक CG 04 KE 7583 को रोककर नाम पता पूंछने पर अपना नाम अरविंद बघेल पिता देवप्रसाद बघेल उम्र 25 वर्ष साकिन हरिनभठ्ठा थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार का होना बताये जिसके कब्जे से 32 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 3200/रूपये व मो0सा0 सी0बी0जेड0 क्रमांक CG 04 KE 7583 किमती 20,000/रू0 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 317/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




