Breaking Newsinh24देश विदेश

एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर, दो दिनों तक नहीं खुलेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इन दो जिलों में होगी पेट्रोल पंप संचालित

राजस्थान में एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर जाने वाले हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिन के स्ट्राइक का ऐलान कर दिया है। रविवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। असुविधा से बचने के लिए सभी तरह के वाहन चालकों को अपने वाहन में आज ही फ्यूल डला लेना चाहिए।

कई पेट्रोल पंप संचालकों ने तो आज रात 12 बजे से ही पेट्रोल पंप बंद करने की बात कही है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि लम्बे समय से राज्य सरकार के पास एसोसिएशन की मांगें लंबित है। राज्य सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने के कारण मजबूर होकर पेट्रोल पंप बंद रखने पड़ रहे हैं।

मोदी की गारंटी को भजनलाल सरकार ने नहीं किया पूरा

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि एसोसिएशन की ओर से पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भी हड़ताल की गई थी। उन दिनों कांग्रेस सत्ता में थी और भाजपा विपक्ष में। भाटी के मुताबिक तब भाजपा नेताओं ने डीलर्स की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया था और यह वादा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तब डीलर्स का कमीशन बढ़ाया जाएगा। राजेंद्र भाटी ने बताया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी ने महंगाई कम करने की गारंटी देने के साथ डीजल पेट्रोल से वेट घटाकर कीमतों में राहत देने की गारंटी दी थी। पीएम मोदी की यह गारंटी भजनलाल सरकार ने आज तक पूरी नहीं की।

भाजपा शासित कई राज्यों में हो चुकी वैट कटौती

राजस्थान में लंबे समय से वैट में कटौती नहीं की गई है जबकि देश के कई राज्यों में स्थानीय सरकार की ओर वैट कटौती की जा चुकी है। विपक्ष में रहने के दौरान बीजेपी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार से वैट घटाने की मांग भी की थी लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी अपने वादे भूल गई है। प्रदेश में सरकार को बने हुए तीन महीने हो गए लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों को केवल आश्वासन ही मिलता आ रहा है। मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button