सरगुजा में विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र पूर्णतः तैयार हो गया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा कि कल से इसे शुरू भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसे तैयार करने में एक महीने का समय लगा है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की सराहना करते हुवे कहा है कि हमारे प्रशासन की मेहनत, चिकित्सकों का समर्पण और जन-जन का मजबूत आत्मबल इस लड़ाई को संयुक्त रूप से लड़ रहे हैं। जीतेंगे कोरोना से जंग!
इसके साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सन्देश देते हुए कहा कि फिजिकल दूरी है जरुरी



