छत्तीसगढ़

क्वांर नवरात्रि पर्व में मूर्ति स्थापना के संबंध में जारी दिशा-निर्देश में संशोधन

राजनांदगांव – कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए क्वांर नवरात्रि पर्व में मूर्ति स्थापना के संबंध में आयोजक व्यक्ति एवं समितियों के लिए दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए थे। उक्त प्रसारित निर्देश की कंडिका को विलोपित किया गया है। विलोपित कंडिका में मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 4 सीसीटीवी लगाएगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट टे्रसिंग किया जा सके।

read also..डोंगरगढ माँ बम्लेश्वरी देवी के भक्तजन ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेंगे

मूर्ति स्थापना के समय, स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय, विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डी.जे. बजाने की अनुमति नहीं होगी। किन्तु ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे बजाने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से विधिवत अनुमति लिया जाना आवश्यक होगा।

read also..फिर छत्तीसगढ़ में किसान ने की आत्महत्या, थम नहीं रहा आत्महत्या का सिलसिला

Related Articles

Back to top button