
सोशल मीडिया पर इन दिनों नोरा फतेही का वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही डांस के दौरान राघव को जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। धमाकेदार डांस के दौरान स्टेज पर हुई इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गए। वहीं अब वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।
READ ALSO – अक्षय कुमार की अवेटेड फिल्म बच्चन पांडेय का पोस्टर रिलीज़, ताबड़तोड़ है लुक
बता दें कि स्टेज पर नोरा फतेही राघव जुयाल के साथ शानदार डांस करती है। नोरा को राघव भी पूरी कंपनी दे रहे होते हैं। सभी दोनों के डांस को खूब इंजॉय भी करते हैं, लेकिन तभी नोरा, राघव कोअचानक ही एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
READ ALSO – अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म Chehre के पोस्टर से गायब हुई रिया चक्रवर्ती, रिलीज डेट आई सामने
बता दें कि डान्सिंग क्वीन को आज इंडिया में किसी पहचान की जरूरत नहीं। मोरक्कों से इंडिया आई नोरा फतेही ने अलग पहचान बनाई है। साल 2018 में आई सत्यमेव जयते में नोरा ने दिलबर गाने पर डांस कर जो लोकप्रियता हासिल की उससे उनके करियर को काफी फायदा हुआ है। इस गाने के बाद से ही वो कई गानों में नजर आई जो सभी के सभी सुपरहिट रहे हैं।




