कोरोना वायरस के विरुद्ध जारी जंग को और मजबूत करने के लिए NMDC ने छत्तीसगढ़ सरकार को रॉयल्टी के अग्रिम के रूप में 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इन रुपयों से संसाधनों को बढ़ाते हुए राज्य में कोरोना वायरस के बचाव के उपायों को मजबूत किया जा सकेगा। NMDC के CMD एन. बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तकलीफ के इस घड़ी में NMDC जनता के साथ है।
सीएमडी बैजेन्द्र कुमार ने ट्वीट कर कहा कि NMDC ने छत्तीसगढ़ सरकार को एडवांस रॉयल्टी तौर पर 200 करोड़ का भुगतान किया है जिससे कि छत्तीसगढ़ सरकार # COVID19 के खिलाफ लड़ने के लिए संसाधनों को बढ़ाने में मददगार साबित हो सके। उन्होंने कहा कि nmdclimited कठिन समय के दौरान अपने लोगों के साथ खड़ा है।




