बालिका शिक्षा योजना में NMDC दे रहा छात्राओं को निशुल्क GNM एवं BSC नर्सिंग में प्रवेश का मौका, जाने नियम और अहर्ताएं
एनएमडीसी के सीएसआर के तहत बालिका शिक्षा योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र के इच्छुक आदिवासी अनुसूचित जनजाति गरीबी रेखा अंतर्गत आने वाले छात्राओं से अपोलो स्कूल ऑफ नर्सिंग हैदराबाद में जीएनएम के 3 वर्षीय पाठ्यक्रम एवं बीएससी नर्सिंग के 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इन चयनित छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
आवश्यक योग्यताओं में बस्तर क्षेत्र के केवल दंतेवाड़ा बस्तर सुकमा कोंडागांव बीजापुर एवं नारायणपुर जिले के विज्ञान बायोलॉजी भौतिक एवं रसायन विषय से कक्षा 12वीं में कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण आदिवासी छात्राओं को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके परिवार की मासिक आय ₹6000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए जिसके लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक है।
जारी विज्ञापन में कहा गया है कि चयनित छात्राओं को नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रति वर्ष परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा परीक्षा में पास नहीं होने की स्थिति में एनएमडीसी द्वारा छात्रा की शिक्षण सहायता बंद कर दी जाएगी। छात्राओं को अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ बंद लिफाफे में महाप्रबंधक सीएसआर एनएमडीसी लिमिटेड बी आई ओ एस बचेली कंपलेक्स जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के पास डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से या ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजे जा सकते हैं।
आ वेदिका को लिफाफे के ऊपर एनएमडीसी बालिका शिक्षा योजना 2020 आवेदन पत्र लिखना अनिवार्य है 14 अक्टूबर 2020 के बाद प्राप्त हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा इसके साथ ही कहा गया है कि एनएमडीसी परियोजनाओं के आसपास के क्षेत्रों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी प्रवेश सूचना को एनएमडीसी की वेबसाइट www.nmdc.co.in के अभी डाउनलोड किया जा सकता है।




