inh24छत्तीसगढ़

अब मई में इन समयों पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जारी हुवा समय सारिणी

लॉक डाउन के बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार रद्द किए सभी विषयों की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं 4,5,6 और 8 मई को आयोजित की जाएगी। बता दें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं—12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी थी।


गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल कोविड 19 के चलते 21 मार्च से 31 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को आगामी आदेश तक के लिए रद्द कर दिया था। अब प्रदेश जब कोरोना संक्रमण से मुक्ति की ओर अग्रसर है तो शिक्षा मंडल ने फिर से परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है और संशोधित समय सारणी जारी कर दी है।

Related Articles

Back to top button