Breaking News

पिहरीद में पानी के स्तर को कम करने की प्रक्रिया जारी, 70 घंटों से बोरवेल में फंसा है राहुल


जांजगीर-चाम्पा – कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में पानी के स्तर को कम करने की प्रक्रिया जारी है. बोरवेल में फंसे बच्चे के पास पानी का लेबल कंट्रोल करने के लिए गांव के बोर को भी चलवाया जा रहा है। पास के ही 2 स्टापडेम से भी गेट खोलकर पानी को छोड़ा जा रहा है ताकि पानी का स्तर कम हो।

खबर आ रही है कि बोरवेल में पानी भर रहा है. जिससे उसमें फंसा राहुल पानी का लेवल बढ़ने से डूब रहा है. इसके मद्देनजर स्थानीय निवासी लोगों से अपने-अपने घरों का बोरवेल चालू करने की अपील कर रहे हैं. जिससे कि पानी का लेवल कम हो और राहुल पानी में डूबे नहीं. बता दें कि राहुल को बचाने के लिए एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. रविवार देर रात सुरंग बनाने के दौरान कुछ रुकावटें आ गई थी. जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था. सुरंग बनाने के दौरान एक बड़े आकार की चट्टान बीच में आने से बचाव कार्य रुक गया था. अब पत्थर को काटने के लिए बिलासपुर से चेन माउंटेन ड्रिल मशीन मंगाई गई है.

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में पानी के स्तर को कम करने की प्रक्रिया जारी है

बोरवेल में फंसे बच्चे के पास पानी का लेबल कंट्रोल करने के लिए गांव के बोर को भी चलवाया जा रहा है।
पास के ही 2 स्टापडेम से भी गेट खोलकर पानी को छोड़ा जा रहा है ताकि पानी का स्तर कम हो। मजबूत चट्टानी पत्थर को ड्रिल मशीन से जगह जगह होल किया जा रहा है। ताकि सुरंग का रास्ता तैयार हो सके.ड्रिल के दौरान भारी मात्रा में डस्ट निकल रहा है। वेंटिलेटर/स्मोक फ़िल्टर से डस्ट को कंट्रोल किया जा रहा है। ड्रिलिंग मशीन द्वारा सुरंग वाले स्थान पर होल किया जा रहा है। स्मोक फ़िल्टर भी लगाए गए है।अभी 6 से 7 फिट होरिजेंटल खुदाई की जा चुकी है। चट्टान को काटा गया है। आगे भी ड्रिल कर होल बनाया जा रहा है.





Related Articles

Back to top button