inh24छत्तीसगढ़

लापरवाही – प्लांट में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत, मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ – रायगढ़ शहर के  जामगांव स्थित एमएसपी प्लांट में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में इलेक्ट्रीकल विभाग के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां उसे न्यायधीश ने जेल भेज दिया। थाना चक्रधरनगर के प्रभारी ने बताया कि श्रमिक रोहित कुमार केवट की लेबर क्वाटर में करंट लगने से मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि एमएसपी प्लांट में श्रमिकों को रहने दिया गया था। वहां की विद्युत व्यवस्था को दुरस्त नहीं किया गया और एक श्रमिक की मौत हो गई। इस प्रकरण में सेफ्टी इंचार्ज/ हाउसिंग मैनेजमेंट के को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है।

इस मामले की मुख्य आरोपी प्लांट के इलेक्ट्रीकल विभाग के जनरल मैनेजर को आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायधीश ने जेल भेज दिया। इस मामले में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सारे आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button