
थाना तपकरा के एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये कार से मादक पदार्थ गांजा 95 किलो कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया.
चौकी लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुडिंग महुआटोली में दिनांक 26.09.2021 को ग्रामीण के घर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर एवं चौकी लोदाम पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने पर और थाना तपकरा के अप.क्र. 95/21 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में दिनांक 24.09.2021 को स्कोडा फबिया कार क्र. DL 8 CNA 5711 में सवार आरोपीगण- साजिद खान एवं सुनील राणा के कब्जे से छिपाकर रखे 10 पैकेट में 95 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 09 लाख 50 हजार रू. को पुलिस द्वारा जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. 165 पिछारू राम भगत, प्र.आर. 272 किषोर कुजूर, प्र.आर. 385 अजय लकड़ा, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 639 दीपक बंजारे, आर. 392 अमित त्रिपाठी, आर. 349 अनिल पैंकरा, आर. 566 बेद सिंह पैंकरा, आर. 468 रिझन राम भगत, आर. 527 नितिन पाण्डेय, आर. 19 बेलोन एक्का को पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
वही डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर एवं चौकी लोदाम पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. 347 मनोज सिंह, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 606 पंकज तिर्की, आर. 572 आनंद मिंज, आर. 169 पवन पैंकरा, सहा.आर. 03 जगजीवन प्रसाद यादव को पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।




