मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में शख्स ने गला काट पुकारा मां शारदा को, खून से लथपथ देख भीड़ सकते में
मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में उस वक़्त सब हतप्रभ रह गए जब एक अधेड़ ने अपनी गर्दन रेत मां को पुकारने लगा। बता दें कि मां शारदा देवी के दरबार में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार नवरात्र पर मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचा था।
मिली जानकारी के मुताबिक जब मां के दरबार में दर्शन करने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से नीचे लौट रहा था तभी अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा ने परिवार से अलग होकर चाकू से खुद का गला रेत लिया और न्याय की मांग करने लगा। परिवार वालों ने कहा कि न तो घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और न ही कोई मन्नत मांगी गई थी।
शख्स बार बार चिल्ला रहा था कि मेरे साथ न्याय करना होगा, वह बार-बार पुकार रहा था कि मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा, कह रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार पिछले 12 साल से देवी मां की आराधना में लीन रहा। इस बार नवरात्र पर मैहर आने की जिद की, तो परिजन साथ लेकर आए लेकिन मंदिर से नीचे उतरते वक्त उन्होंने खुद का गला काट लिया।
इस बीच खून से लथपथ शख्स को देखर मंदिर में हंगामा मच गया चीख-पुकार पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल राजकुमार को आनन-फानन में सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले गया। इस दौरान भी शख्स बार-बार मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा, कह रहा था।



