छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation – CGPITF) प्रदेश इकाई के तत्वावधान में कोरबा जिले के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पाली विकासखंड मुख्यालय स्थित- मंगल भवन पाली में दिनाँक 12-13 दिसम्बर 2020 को “देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में तथा विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित दो दिवसीय “राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं ।
“नेशनल एजुकेशन सेमिनार एवं इनोवेटिव टीचर्स मीट- 2020 कार्यक्रम में देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में तथा विभिन्न शैक्षणिक विषयों – “देश की नई शिक्षा नीति का वर्तमान परिदृश्य में आवश्यकता एवं महत्व” , “शिक्षा में नवाचार एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली के साथ समन्वय” , “21 वीं सदी में शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान” , “स्कूल शिक्षा में विद्यार्थियों के लिये परामर्श (काउंसलिंग) का महत्व , औचित्य एवं चुनौतियाँ ” , “स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में समन्वय , चुनौतियाँ एवं समाधान” , “विद्यार्थियों के भविष्य संवर्धन की राह में उच्च शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान” , “सामाजिक समरसता के लिये शिक्षकों की भूमिका एवं महत्व” , “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में शिक्षा की स्थिति एवं चुनौतियाँ ” विषय पर तथा नये शैक्षिक नवाचारी आइडियाज़ पर आधारित दो दिवसीय ” राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार ” एवं नवाचारी शिक्षक सम्मेलन ( इनोवेटिव टीचर्स मीट-2020) के अभिनव कार्यक्रम का आयोजन वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य विकासखंड – पाली , जिला- कोरबा में कोविड-19 से बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों का समुचित रूप से पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा हैं ।




