inh24छत्तीसगढ़

अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट खोलकर ठोकना जानती हूँ अच्छे से, सांसद रेणुका सिंह ने दिया विवादित बयान

सांसद रेणुका सिंह अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। आदिवासी मामलों के मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण विवादों में नजर आ रही हैं।

सांसद रेणुका सिंह ने क्वारेंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान अपने आपा खो दिया और सीईओ और तहसीलदार को बंद कोठरी में बेल्ट खोलकर पीटने की धमकी दे डाली। पूरा मामला बलरामपुर जिले के क्वारेंटाइन सेंटर का है, जहां मंत्री रेणुका सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि- ‘राज्य में हमारी सरकार नहीं है लेकिन ये न भूले 15 साल हमारी सरकार रही है हमारी सरकार में नक्सली खत्म हुए और विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी ये भूल न करें कि हमारे भगवाधारी कार्यकर्ता के साथ भेदभाव करेंगे तो उन्हें जवाब नहीं दिया जाएगा हमारे भगवाधारी कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। तहसील और जनपद में बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेदभाव करना छोड़ दो। अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट खोलकर ठोकना जानती हूँ अच्छे से।’

Related Articles

Back to top button