भारत में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता ही जा रहा है 24 घंटों में कोविड-19 के 64,553 नए केस सामने आए है, जिससे देश में कोरोना केसों की संख्या 24,61,191 तक पहुंचा गई है। अब तक कुल 17,51,556 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, 6,61,595 केस एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1007 मरीजों की मौत हुई है और अब तक 48,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी हो गई है।
भारत में एक दिन में 56,000 लोक कोरोना से रिकवर हुए हैं। ये अब तक एक दिन में ठीक होने वाले सबसे ज़्यादा मरीज़ हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो इसी के साथ भारत का रिकवरी रेट 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड किए गए सबसे ज़्यादा रिकवरी मामले प्रभावी नियंत्रण नीति और विस्तार रूप से टेस्ट कर के सही इलाज देने का नतीजा है।
हालांकि राहत की बात यह कि देश में कोरोना वायरस के 17,51,556 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. उधर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 13 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,76,94,416 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,48,728 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।



