देश विदेशमध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह इस वजह से हुवे इतने त्रस्त कि बंद करना पड़ा फ़ोन, यह है वजह

पिछले पांच दिनों से लगातार कुछ अननोन नंबरों से कॉल आ रहे हैं. ये कॉल विदेशों के साथ ही देश के अन्य शहरों से हैं

पूरा देश कोरोना (Corona) की आपदा से परेशान है तब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की परेशानी थोड़ी अलग है. वे इन दिनों इतने परेशान हैं कि उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है. दरअसल उन्हें पिछले पांच दिनों से लगातार कुछ अननोन नंबरों से कॉल आ रहे हैं. ये कॉल विदेशों के साथ ही देश के अन्य शहरों से हैं. दिग्विजय सिंह के अनुसार इन नंबरों को ब्लॉक करने के बाद भी ये कॉल लगातार बने हुए हैं. अब परेशान होकर उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया है, साथ ही मामले की शिकायत डीजीपी और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से भी की है.

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1245928546419142656?s=20

डीजीपी को की शिकायत

दि‌ग्‍विजय सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत मध्य प्रदेश के डीजीपी से की है. उन्होंने बताया है कि इन कॉल्स की वजह से वे परेशान हो रहे हैं और उन्हें अपना मोबाइल भी बंद करना पड़ा है. सिंह ने कॉल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इन लोगों का पता लगाने का अनुरोध भी डीजीपी से किया है.

विदेशी नंबरों से आ रहे हैं कॉल

दिग्विजय सिंह को जो अननोन कॉल आ रहे हैं उनकी लिस्ट खुद दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक की है. उन्होंने अपने कॉल लॉग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उन्हें जिन नंबरों से कॉल आ रहे हैं वे देश के अन्य शहरों के होने के साथ साथ रूस और अन्य देशों के भी हैं. फिलहाल ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें फेक आईडी के जरिए उन्हें कॉल किए जा रहे हैं.

साइबर सेल कर रहा जांच

सिंह की शिकायत के बाद एमपी पुलिस का साइबर सेल इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये कॉल कौन कर रहा है और इसका मेन सोर्स कहां पर है. साथ ही इन कॉल्स को करने के पीछे क्या कारण है.

Related Articles

Back to top button