inh24छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव फिर दिल्ली रवाना, बोले स्थाई फैसला अब और नजदीक, सियासी गलियारों में फिर हलचल तेज

सोमवार को अचानक टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें आलाकमान द्वारा फोन करके बुलाया गया है। जिस वक्त उनके पास फोन आया वह एक विभागीय मीटिंग में व्यस्त थे। एकाएक दिल्ली के लिए रवाना होते ही छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में कयासबाजी तेज हो गई है।

बता दें कि पिछली मीटिंग के बाद देव दिल्ली से रायपुर लौटे थे तो उन्होंने परिवर्तन के संकेत दिए थे। टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) ने कहा था कि दुनिया में एक ही चीज है स्थायी है और वह है परिवर्तन। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) ने कहा था कि मीडिया में चर्चा ए चलने के बाद मामला पूरी तरह से खुल गया है। अब यह मामला जनता के बीच में है। हाईकमान ने चर्चा के लिए मुझे दिल्ली बुलाया था। मुझे लगता है स्थाई फैसला अब और नजदीक आ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जो भी फैसला होगा वह सभी के सामने आ जाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ भी कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री के फार्मूले को लेकर भूपेश बघेल और टीएस देव में तनातनी की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसको लेकर रायपुर से लेकर दिल्ली तक मंथन का दौर देखने को मिला। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बघेल और राज्य के अन्य नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई थी।

Related Articles

Back to top button