मनोरंजन
बिग-बॉस विनर और कलर्स टीवी के प्रसिद्ध सीरियल बालिका वधु जैसे कई सीरियल के अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

मुंबई। अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबित, 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.




