inh24छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने इन जिलों को किया अलर्ट , कहा भारी वर्षा होने की सम्भावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ जिलों में बारिश नहीं हो रही है जिसकी वजह से किसान काफी चिंतित है। खेतों में दरारें आ गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज से तीन-चार दिनों तक बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बारिश की चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, चरक, गया, बहरामपुर और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूरब पश्चिम शियर जोन 17 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस वजह से प्रदेश मंक आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Read also – ब्रेकिंग – पत्रकार मृगेन्द्र पांडेय और दानिश अनवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीड़ित मुकेश सिंह ने की गिरफतारी की मांग, जानिए उस रात की घटना का असल सच

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button