inh24छत्तीसगढ़

रोजगार सहायक की नियुक्ति को निरस्त करने के लिए युवाओं ने जनपद पंचायत सीईओ को सौपा ज्ञापन

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत धरनीढोडा में रोजगार सहायक की नियुक्ति ग्राम सरपंच,व सचिव द्वारा गलत तरीके से किए जाने को लेकर गांव के बेरोजगार युवाओं ने मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचकर सीईओ को ज्ञापन सौंप कर फिर से नए सिरे से नियुक्ति करवाने की मांग किए हैं। ज्ञात हो जनपद पंचायत मैनपुर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत धरनीढोड़ा में 22 फरवरी को सरपंच, सचिव,एवं पंचो की उपस्थिति में ग्राम रोजगार सहायक की नियुक्ति शासकीय चयन प्रक्रिया को ताख में रखकर नियुक्ति कर दी गई।

read also..राजिम – श्रद्धा और आस्था का प्रतीक राजिम पुन्नी मेला महापर्व की आज से शुरुआत

जबकि नियमावली के मुताबिक नियुक्ति के लिए गांव में मुनादी,पंचायत में आवेदन के लिए इस्तिहार जारी करना,एवं मेरिट सूची के आधार पर रोजगार सहायक कि नियुक्ति करना था पर इन सभी नियमों को दरकिनार कर सरपंच, सचिव द्वारा गोपनीय ढंग से आयोग्य अभियार्थी को नियुक्ति किया गया। नियुक्ति के संबंध में गांव के रोजगार सहायक पद के लिए इच्छुक आवेदकों से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक की नियुक्ति जिस दिन पंचायत में होनी थी,उसी दिन उन्हें दूसरों के माध्यम से पता चला की आज रोजगार सहायक की नियुक्ति पंचायत के द्वारा किया जा रहा हैं, तब जाकर उन्होंने आनन फानन में पंचायत में उक्त पद के लिए आवेदन करने पहुँचे हुए थे।

read also..गरियाबंद – देवधारा जल प्रपात का हैरान कर देने वाला रहस्य, स्वर्ण आभूषण पहनी हुई विशाल देवी रूपी मछली

परंतु सचिव द्वारा यह कह कर 5 आवेदकों का आवेदन नहीं लिया कि किसी को आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं,पंचायत इस नियुक्ति को करने में स्वतंत्र हैं।पंचायत चाहे तो किसी को भी नियुक्त कर सकता हैं, पंचायत सचिव के मनमानी से यह साफ जाहिर होता हैं कि उक्त नियुक्ति प्रक्रिया में कमीशन खोरी कि भेंट चढ़ चुका हैं और सरपंच सचिव को चढ़ावा प्राप्त हो चुका हैं, जिसके चलते ग्रामीण योग्य बेरोजगार युवाओं को दरकिनार कर अयोग्य व्यक्ति को रोजगार सहायक पद की जिम्मेदारी थौप दी गई हैं।

read also..खबर का असर – बिरीघाट के पौधरोपण मामले में जनप्रतिनिधि करेंगे सीएम भुपेश से शिकायत, वृक्षारोपण के नाम पर लाखों का भ्रष्ट्राचार

धरनीढोड़ा गांव के युवाओं ने बताया कि जिसकी नियुक्ति रोजगार सहायक पद के लिए किया गया है,गांव में 12वी कक्षा में उससे ज्यादा अंक अर्जित करने वाले युवा बेरोजगार मौजूद है। जिसकी जांच किया जाए एवं नए सिरे से नियुक्त करने के लिए जनपद सीइओ को ज्ञापन सौंपा गया हैं।

Related Articles

Back to top button