inh24देश विदेश

PUBG खेलते खेलते विवाहिता महिला को हुआ पार्टनर से प्यार, घर-परिवार छोड़कर भगी महिला

वाराणसी – सोशल मीडिया और गेमिंग का असर अब रिश्तों पर भी पडऩेे लगा है। पबजी गेम तो एक जुनून की तरफ लोगों के सिर पर सवार है। अब पबजी खेलते-खेलते एक विवाहिता महिला युवक को दिल दे बैठी और घर-परिवार छोड़कर प्यार की तलाश में वाराणसी पहुंच गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

read also..महिला से मिलने गए युवक को जूनियर डॉक्टरों ने पिटा, दी जान स मरने की धमकी

फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और उसमें वह कामयाब भी हुई। लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

read also..रायपुर – 23 लाख के गहने लेकर फरार हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक जमा दो कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button