inh24छत्तीसगढ़

मामा और भांजा सेल्फी लेते वक्त गिरे गहरे खाई में, खोजबीन जारी

सूरजपुर – सूरजपुर जिले के रामानुजगनगर विकासखंड के कुमेली घाट में पिकनिक मनाने पहुंचे दो युवक खाई में गिर गए। बताया जा रहा है कि घाट में सेल्फी लेने के दौरान अनियंत्रित हुए मामा को बचाने के प्रयास में भांजा भी जलप्रपात में गिर गया। मामा को तो बाहर निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लेकिन भांजे का अब तक पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। सूरजपुर से रेस्क्यू टीम खोजबीन में लगी है।

read also..छग ब्रेकिंग – बैंक में कोरोना विस्फोट…सभी कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव..कही आप तो नहीं गए?

जमगला निवासी अमरजीत सोनवानी परिजनों व भांजा अमित कुमार के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुमेली घूमने आया था। इसी दौरान अमरजीत सोनवानी कुमेली घाट की उचाई पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। नजदीक में ही भांजा अमित भी खड़ा था। अचानक मामा अमरजीत का पैर फिसला और वे खाई में गिरने लगे। उन्हें बचाने के लिए भांजे ने हाथ पकड़ लिया और दोनों गहरी खाई में गिर गए। अमरजीत को किसी तरह बाहर निकाला गया वही अमित कुमार की तलाश की जा रही है। तहसीलदार केसी जाटवर की सूचना पर नगरसेना के एएसआइ राकेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ लापता युवक की तलाश में जुटे हैं। लापता युवक अमित की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई है।

Related Articles

Back to top button