Breaking Newsinh24लाइफस्टाइल

इंदौरी पोहे की बात ही निराली, इस तरह बनाए जिरावन मसाले के साथ इंदौरी पोहा फटाफट

इंदौरी पोहे (Indori Poha Recipe) की धूम देश ही नहीं दुनियाभर में है. अलग-अलग राज्यों में लोग इसे बनाते हैं पर ज्यादातर लोगों को इंदौरी पोहे बनाने की सीक्रेट रेसिपी नहीं पता है. कुछ लोग इसमें टमाटर, भुजिया डालकर सर्व करते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको एकदम सटीक रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी चख सकेंगे इंदौरी पोहे का स्वाद.

Indore Poha Ingredients: सामग्री

2 कप पोहा, मीडियम साइज वाला
1 प्याज, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
3 हरी मिर्च, कटी हुई
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच राई दाना
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 छोटी कटोरी हरे मटर के दाने
करी पत्ता 8-10 पत्तियां
स्वादानुसार नमक
परोसने के लिए सामग्री
नमकीन/सेव/भुजिया
प्याज, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
बारीक कटी धनियापत्ती
तली हुई मूंगफली
अनार दाने
एक नींबू, टुकड़ों में काट लें
जीरावन मसाला
How To Make Indori Poha: इंदौरी पोहा बनाने की विधि:

सबसे पहले पोहे को 2-3 बार धो लें. फिर इसे छलनी में रख दें.
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें राई, सौंफ, साबुत धनिया, करी पत्ता और हींग डालकर तड़का लगाएं
जब राई और सौंफ चटकने लगे, तब पैन में प्याज, मटर और हरी मिर्च डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भूनें.
इसके बाद कड़ाही में छलनी में रखा हुआ पोहा डालें. ऊपर से हल्दी पाउडर, नमक और चीनी डालकर कड़छी से अच्छी तरह मिलाएं.
अब कड़ाही को एक प्लेट से ढक कर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पोहा पकने दें. इसके बाद आंच बंद कर दें.
पोहे को हल्का नरम बनाने के लिए इसमें थोड़ा-सा पानी छिड़क लें.
आंच बंद करने के एक मिनट बाद कड़ाही से प्लेट हटाएं.
प्लेट पर पोहा निकालें और उस पर कटा प्याज, नमकीन सेव, धनियापत्ती, नींबू का रस, मूंगफली , अनार दाने और जीरावन मसाला डालकर सर्व करें.

Related Articles

Back to top button