inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: गंडई नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

रायपुर, 08 जनवरी 2022/ राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत को नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने 03 जनवरी को प्रवास के दौरान गंडई नगर पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की थी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए 4 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में 38 विकास एवं निर्माण कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button