inh24

महासमुंद ब्रेकिंग – बाल संप्रेक्षण गृह से 9 अपचारी बालक भागे, मचा हड़कंप

महासमुंद. गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 9 अपचारी बालक भाग गए। बच्चों के कमरों के निरीक्षण के दौरानसंप्रेक्षण गृह प्रबंधन के अफसरों को इसकी जानकारी हुई। दूसरी ओर पुलिस जिले में नाकेबंदी कर भागे अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है।

एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भुरकर ने बताया कि घटना सुबह करीब 4-5 बजे की है। यहां पर रहने वाले 9 अपचारी बालक कमरे की खिड़की तोड़ दीवार के कंटीले तार पर चप्पल रख कूदकर फरार हो गए। उन्होंने बताया गृह से भागने वाले बच्चों में 4 बलौदाबाजार जिले और बच्चे महासमुंद और सरायपाली ब्लॉक के हैं। ये सभी बच्चे चोरी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी के तहत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में लाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक भागने वाले 9 बच्चों में 3 बच्चे ऐसे हैं जो यहां से 3-4 बार पहले भी फरार हो चुके हैं। ये बच्चे मूलत: बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं जिन्हें भागने के बाद पुलिस ने बड़ी कोशिश के बाद तलाश कर वापस यहां पहुंचाया था। फिलहाल यहां कुल 18 बच्चे हैं जिनमें से 9 फरार हो चुके हैं। प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए दीवार पर कंटीले तार और सीसीटीवी कैमरा लगाया है, इसके बाद भी अपचारी बालक भाग निकले

Related Articles

Back to top button