inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद – महादेवघाट में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकउप पलटने से 20 लोग घायल, फिंगेश्वर के हैं ग्रामीण

हरीश यादव महासमुंद – फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेल से थाना महासमुंद महादेव घाट के पास एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक cg 04 ng 0735 पिकअप चालक संतु पिता घसेलु उम्र 35 साल ग्राम कुंडेल थाना फिंगेश्वर करीब 30 लोगों को पिकअप में बिठाकर फिंगेश्वर से महासमुंद की ओर शादी में आ रहा था।

रास्ते में पिकअप वाहन स्वयं से अनियंत्रित होकर महादेव घाट के पास पलट गया। जिससे करीब 20 लोगों को गंभीर व साधारण चोट आया है। घायलों को महासमुंद व फिंगेश्वर से 108 वाहन में घटनास्थल से मौजूद लोगों की सहायता से 108 वाहन के माध्यम से एवं erv वाहन 112 के माध्यम से इलाज हेतु ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button